स्टेट बैंक ने अधोसंरचना ऋण की सीमा 1 खरब रुपये तय की
एसबीआई के प्रबंध निदेशक आर.श्रीधरन ने फिक्की की ओर से यहां 'इंफ्रास्ट्रक्च र फाइनेंसिंग' विषय पर आयोजित परिचर्चा सत्र के इतर मौके पर संवाददाताओं को बताया, "देश में अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए हमारे पास एक लाख करोड़ रुपये की सीमा है।"
श्रीधरन ने हालांकि अभी तक अधोसंरचना क्षेत्र में बैंक के क्रेडिट एक्सपोजर पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
श्रीधरन ने कहा कि इस वित्त वर्ष में बैंक की जमा पूंजी में 18 से 19 प्रतिशत की वृद्धि की सम्भावना है।
उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था में धन का प्रवाह क्षींण होने के कारण जमा दर प्रभावित हुई है।"
श्रीधरन ने कहा कि देश में अधोसंरचना के विभिन्न क्षेत्रों में घाटे की स्थिति है। उन्होंने कहा कि कोष की कमी के कारण कई परियोजनाएं शुरू नहीं हो पाईं हैं।
श्रीधरन ने कहा, "ऋण देने के लिहाज से बैंकों के लिए अधोसंरचना क्षेत्र ही प्राथमिकता के क्षेत्र नहीं हैं, क्योंकि इस तरह की परियोजनाओं की परिपक्व ता अवधि 15 से 20 वर्ष होती है। दीर्घकालिक परियोजनाओं को ऋण देने से परिसम्पत्ति देनदारी का विशाल बेमेल पैदा हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications