रेमंड प्रकरण : पाकिस्तान को अमेरिका की सख्त चेतावनी (लीड-1)
समाचार चैनल 'एबीसी' ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सोमवार शाम पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी को तलब किया।
समाचार चैनल के अनुसार सुरक्षा सलाहकार ने पाकिस्तानी राजदूत को ओबामा का सख्त संदेश दिया कि पाकिस्तान रेमंड को रिहा करे अथवा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।
हक्कानी ने हालांकि सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कहा कि किसी अमेरिकी अधिकारी ने "उन्हें व्यक्तिगत रूप से धमकाया नहीं है अथवा सख्त कदम उठाए जाने की बात कही है।"
ज्ञात हो कि डेविस प्रकरण में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पाकिस्तान के एक न्यायालय ने रेमंड को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डेविस की रिहाई के लिए वार्ता में शामिल दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डोनिलॉन ने पाकिस्तानी राजदूत से कहा कि यदि शुक्रवार शाम तक डेविड की रिहाई नहीं हुई तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में स्थित अपने सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने के साथ ही वह पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की नियोजित वाशिंगटन यात्रा को रद्द कर देगा।
पुलिस अधिकारी सुहैल सुखेरा ने बताया कि अमेरिका की इस चेतावनी का पाकिस्तान पर कोई असर नहीं हुआ है। रेमंड को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। रेमंड को लाहौर स्थित उच्च सुरक्षा वाले केंद्रीय कारागार में ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास में तैनात डेविस ने गत 27 जनवरी को लाहौर में मोटरसाइकिल सवार दो पाकिस्तानी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications