भाजपा ने उठाया मछुआरों की हत्या का मामला
स्वराज ने बताया कि श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम ने इस मामले से श्रीलंकाई नेताओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
लोकसभा में विपक्ष की नेता ने सोशल नेटवर्किं ब वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है, "मैं अपने आवास पर उच्चायुक्त से मिली। मैंने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों के मारे जाने का मसला उनके समक्ष उठाया।"
स्वराज ने कहा कि करियावासम ने उन्हें बताया कि श्रीलंका सरकार ने तमिलनाडु के मछुआरों को मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, "इस मसले से श्रीलंका के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications