अमेरिकी अधिकारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भेजा
समाचार चैनल 'जिओ न्यूज' ने सरकारी वकील अब्दुल समद के हवाले से बताया, "डेविस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।"
लाहौर स्थित उच्च सुरक्षा वाले जेल के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी सुहैल सुखेरा ने बताया, "डेविस को कोट लखपत के केंद्रीय कारागार में भेजा जा रहा है।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास में तैनात डेविस ने गत 27 जनवरी को लाहौर में कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार दो पाकिस्तानी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी खटास आ गई है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान रेमंड को रिहा नहीं करता तो वह उसे प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 1.5 अरब डॉलर की मदद देना बंद कर देगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications