'देश के सामने साइबर खतरे से निपटने की चुनौती'

बेंगलुरू, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते इस्तेमाल और सूचना के आदान-प्रदान के लिए इस पर बढ़ती निर्भरता की वजह से साइबर दुनिया की ओर से देश नए खतरे का सामना कर रहा है।

रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार वी. के. सारास्वत ने संवाददाताओं को बताया, "साइबर सुरक्षा हमारे लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि हमारे सभी अभियान और कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी पर ही आधारित हैं।"

सूचना प्रौद्योगिकी की रक्षा को एक बड़ी समस्या बताते हुए सारास्वत ने कहा कि देश को मजबूत सूचना तकनीक प्रणाली विकसित करनी होगी और ऐसे सॉफ्टवेयर विकसित किए जाने की आवश्यकता है जिससे हमारी नेटवर्किं ग प्रणाली सुरक्षित रहे।

सारास्वत ने कहा, "जहां तक सुरक्षा संबंधी खतरे का सवाल है तो यह कोई लगातार बने रहने वाला नहीं है लेकिन यह कभी सामने आ सकता है। देश में जल, थल और वायु खतरे के अलावा अब नया खतरा आर्थिक और साइबर क्षेत्र की ओर से पैदा हो रहा है। इस क्षेत्र में हमें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+