भारत-पाक वार्ता से भरोसा बढ़ेगा: अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा, "भारत-पाकिस्तान संवाद ही आज मेरे लिए सबसे बड़ी खबर है। सम्भवत: मुम्बई हमले के बाद जो स्थितियां पैदा हुई थी उसका अंत होगा और विश्वास कायम होगा।"
नई दिल्ली और इस्लामाबाद की ओर से गुरुवार को घोषणा कि गई थी कि दोनों देश बातचीत शुरू करेंगे और इस दौरान कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
अब्दुल्ला जनवरी 2009 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे और उससे पहले नवम्बर 2008 में हुए मुम्बई हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर बातचीत बंद हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications