एप्पल छोटा आईफोन उतारेगी
इस योजना से जुड़े लोगों का कहना है कि कम्पनी गूगल के एंड्रायड साफ्टवेयर पर आधारित उपकरणों का मुकाबला करने के लिए यह कदम उठा रही है।
आईफोन के इस नए वर्जन का प्रारूप देख चुके एक व्यक्ति ने कहा कि यह मौजूदा आईफोन से सस्ता और आकार में छोटा होगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक एप्पल आईफोन को विभिन्न वायरलैस नेटवकर्स् पर काम करने में सक्षम बनाने की प्रौद्योगिकियों के विकास पर भी ध्यान दे रही है।
स्वास्थ्य अवकाश पर चल रहे लेकिन कम्पनी के रणनीतिक निर्णयों में शामिल कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जॉब्स आईफोन और एंड्रायड फोन के दामों का अंतर कम करना चाहते हैं क्योंकि दाम कम होने की वजह से एंड्रायड फोन आईफोन से ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications