उड़ीसा में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) संजीव मारिक ने आईएएनएस को बताया, "सुन्दरगढ़ जिले में बिसरा के समीप नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की।"
मारिक ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर था और वह एक महीने पहले ही पुलिस हिरासत से फरार हुआ था।
एक दूसरी घटना में नक्सलियों ने कंधमाल जिले में पुलिस थाना जाते वक्त एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications