दोस्ती से इंकार पर युवक ने छात्रा को गोली मारी
आशीष कुमार वर्मा (24) नाम के युवक ने शहर के कृष्णानगर इलाके में न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।
लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता बृजेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि युवक की छात्रा से कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद उसने तमंचे से 17 वर्षीया छात्रा को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।
कुमार ने बताया कि युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एकतरफा प्रेम सम्बंध का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा कृष्णानगर इलाके के साकेतपुर कॉलोनी की रहने वानी थी और युवक उसके पड़ोस में रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications