वेलेंटाइंस डे पर अलगाव की घटनाएं बढ़ीं

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक सबसे ज्यादा रोमांस से भरे इस दिन पर चॉकलेट्स, गुलाबों और उपहारों की जगह पर वकील, कागजात और नफरत ज्यादा नजर आने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि 14 फरवरी को तलाक के कागजात दाखिल करने वाली जोड़ियों की संख्या में पिछले दो सालों में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक मुफ्त में वकीलों की जानकारी देने वाली एक वेबसाइट 'एवो डॉट कॉम' द्वारा एकत्रित आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो सालों में वेलेंटाइंस डे पर तलाक के मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

'एवो' के संस्थापक व सीईओ मार्क ब्रिटन कहते हैं, "पिछले दो सालों में हमने छह महीने पहले की तुलना में वेलेंटाइंस डे के आसपास तलाक के लिए वकीलों की मांग में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।" उन्होंने बताया कि वेलेंटाइंस डे के आसपास तलाक से सम्बंधित प्रश्नों की संख्या भी 36 प्रतिशत बढ़ जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+