'ट्विटर' से जुड़ीं विदेश सचिव राव
राव ने 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्विटर डॉट कॉम/फॉरसेकएनराव' पर पहली बार शुक्रवार 12.10 बजे लिखा। उन्होंने लिखा है, "हम रात में न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे।"
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार राव ने अपने ब्लैकबेरी फोन के जरिए 'ट्विटर' पर संदेश लिखा है। उन्होंने बताया, "राव 'ट्विटर' का इस्तेमाल अपने कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराने के लिए करेंगी।"
विदेश सचिव ने दूसरे ट्वीट में न्यूयार्क में अपने कार्यक्रम के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "हमें वाशिंगटन (डीसी) पहुंचने से पहले न्यूयार्क के 'न्यू स्कूल' में शनिवार दोपहर बाद 3.30 बजे भारत-चीन विषय पर व्याखान देना है।"
राव, विदेश मंत्री एस.एम. कृष्ण के साथ संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में शामिल होने न्यूयार्क जा रही हैं। 'ट्विटर' से जुड़ने के एक घंटे के भीतर ही विदेश सचिव से 150 से ज्यादा प्रशंसक जुड़ गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications