इटली में कर चोरों से 25 अरब यूरो की वसूली
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इटली की मुख्य कर संग्रह एजेंसी ने 10.4 अरब यूरो की वसूली की, जबकि इटली के सार्वजनिक पेंशन एवं स्वास्थ्य कोष आईएनपीएस ने 6.4 अरब यूरो की वसूली की। कर क्रेडिट के रूप में 6.6 अरब यूरो वसूले गए तथा राज्य की कर संग्रह इकाई (इक्वि टलिया) ने 1.9 अरब यूरो वसूले।
इटली की कर एजेंसी के निदेशक अटिलियो बेफेरा ने रोम में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सभी कर अधिकारियों द्वारा समयबद्ध एवं मेहनत से काम करने के कारण हम प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हो पाए हैं।"
इटली की कर एजेंसी ने 2009 के बकाया कुल 9.1 अरब यूरो तथा 2008 के बकाया सात अरब यूरो कर के रूप में वसूले हैं।
सरकार ने कहा है कि 2008 में इटली की अघोषित (काली) अर्थव्यवस्था 275 अरब यूरो थी। यह वर्ष के कुल आर्थिक उत्पाद का लगभग 18 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications