कांग्रेस विधायक सालोमन का निधन
बताया गया है कि सालोमन का शुक्रवार को दिल्ली में एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। सालोमन दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। सालोमन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साले थे।
सालोमन के निधन पर कांग्रेस के प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने भी सालोमन के निधन पर शोक जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications