दिल्ली में बैग से किशोरी का शव बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस को सुबह लगभग सात या आठ बजे सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन परिसर के निकट ही एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है। जांच के दौरान बैग के भीतर एक किशोरी का शव बरामद किया गया।"
अधिकारी ने बताया कि शव के हाथ बंधे हुए थे और उसके शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं।
अधिकारी ने कहा, "हम उस लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच चल रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिसने बैग रखा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications