कोलकाता में आस्ट्रेलियाई शिक्षा मेला 18 फरवरी से
'आस्ट्रेलियन एजुकेशन एक्सीलेंस शोकेस 2011' के तहत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आस्ट्रेलिया में शिक्षा ग्रहण करने के जरिए वैश्विक करियर बनाने के अवसरों के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी।
आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक मेले में शामिल होने वाले विश्वविद्यालय व शैक्षिक संस्थान अपने-अपने शैक्षिक कार्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, छात्रों के अनुभवों, सुरक्षात्मक इंतजामों और करियर की सम्भावनाओं के सम्बंध में भावी भारतीय छात्रों को जानकारियां देंगे।
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय, कर्टिन विश्वविद्यालय, आरएमआईटी और ला ट्रोब विश्वविद्यालय व अन्य इसमें हिस्सा लेंगे। एक पांच सितारा होटल में इस मेले का आयोजन होगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक साल 2010 में करीब 80,000 छात्रों ने आस्ट्रेलियाई शैक्षिक संस्थानों में अपने नामांकन कराए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications