दिवंगत प्रदर्शनकारी के नाम रखा जाएगा अंतरिक्ष यान का नाम
मिस्र के समाचार पत्र 'अल-मसरी-अल-यूम' के मुताबिक नासा के युवा शोधकर्ता एसाम मोहम्मद हाजी ने गुरुवार को कहा कि उसे मंगल पर जाने वाले एक अंतरिक्ष यान का नामकरण प्रदर्शन के दौरान मारी गई महिला शैली जाहरन के नाम पर करने की मंजूरी मिल गई है।
28 जनवरी को मिस्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान अंग्रेजी स्नातक और अनुवादक जाहरन की मौत हो गई थी।
हाजी ने कहा, "इसके जरिए हम मिस्र के युवाओं और क्रांतिकारियों की छोटी सी मदद करना चाहते हैं। यह कदम मिस्र के युवाओं के सपने को अनंत अंतरिक्ष तक पहुंचाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications