प्रधानमंत्री ने केरल में कंटेनर टर्मिनल का उद्घाटन किया
करीब 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल के पहले चरण का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केरल के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सिह ने कहा, "इसके अलावा लोकहित के लिए यह सार्वजनिक निजी भागीदारी और पश्चिम एशिया के देशों के साथ हमारे सहयोग का भी प्रतीक है।"
उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल से देश के आयात-निर्यात की लागत में कमी आएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस टर्मिनल के बनने से कोच्चि न सिर्फ केरल बल्कि पूरे देश के लिए निवेश का आकर्षक स्थान बन गया है।"
नया टर्मिनल के कोलम्बो, दुबई और सिंगापुर के टर्मिनल की तरह बड़ा ट्रांसशिपमेंट हब बनने की उम्मीद की जा रही है। इस टर्मिनल के बनने से आयात-निर्यात के लिए प्रति कंटेनर लागत 300 डॉलर तक घटने और परिवहन के समय में 10 दिन की कमी आने के आसार हैं।
पहले चरण में निर्मित टर्मिनल पर एक वर्ष में 10 लाख कंटेनर के संचालन की क्षमता है। परियोजना पूर्ण होने पर इसकी कुल क्षमता 40 लाख कंटेनर हो जाएगी।
इस टर्मिनल को निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बीओटी) आधार पर दुबई पोर्ट वर्ल्ड (डीपीडब्ल्यू) ने निर्मित किया है।
इस परियोजना में केंद्र सरकार ने 1,650 करोड़ रुपये और डीपीडब्ल्यू ने 1,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications