नक्सलियों ने विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या की
पुलिस ने बताया कि कंधमाल जिले में डेंगुडा गांव के समीप नक्सलियों ने नरेंगा मलिक की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक एस. प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हम इस सिलसिले में और विवरण का इंतजार कर रहे हैं।"
जिले में ही एक दिन पहले नक्सलियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर वहां मौजूद फर्नीचर सहित अन्य सामानों को जला दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications