सोपोर में आतंकवादी हमलों में 2 घायल
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर कस्बे में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया।
दुकानदार की पहचान माजिद बशीर खान के रूप में हुई है। गोली उसके पैर में लगी। खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बे में शाम के समय बस स्टैंड के समीप आतंकवादियों ने स्वास्थ्य सेवा अभियांत्रिकी विभाग के एक कर्मचारी आरिफ रेशी को गोली मारकर घायल कर दिया।
किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच सुरक्षा बलों ने कस्बे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications