नैनीताल के कार्बेट पार्क में हाथी की मौत
कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन यू.सी. तिवारी ने गुरुवार को बताया कि पार्क के ढिकाला जोन में वनकर्मियों ने एक हाथी को मृत पड़ा देखा। उसका शरीर दलदल में फंसा हुआ था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पार्क अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि हाथी के दांत व सभी अंग सुरक्षित हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दलदल में फंसे होने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हाथी के शव को दलदल से बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तिवारी ने बताया कि हाथी की उम्र 25 से 30 वर्ष रही होगी और उसका शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications