मिस्र के तहरीर चौक पर उत्सव का माहौल
समाचार चैनल 'सीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक मुबारक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मिस्र के लोगों के बीच उत्सव का माहौल है।
वर्ष 1981 से मिस्र की सत्ता पर काबिज मुबारक ने अपने खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद कहा कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सितम्बर में अपने पद से हट जाएंगे लेकिन जनता को उनका यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ और उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा।
उल्लेखनीय है कि मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से देशव्यापी आंदोलन जारी है। अब इस जनविद्रोह में आम लोगों के साथ ही श्रम संगठन, वकील और डाक्टर भी कूद पड़े हैं। आंदोलन में सभी वर्गो के लोगों के शामिल हो जाने से मुबारक पर पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ता गया।
पिछले दो सप्ताह में आंदोलन के बढ़ने के साथ ही मुबारक ने गद्दी बचाने के लिए कई सुधारों और सत्ता हस्तांतरण के लिए संविधान की समीक्षा के लिए समिति गठित करने जैसे कदम उठाने की बात कही लेकिन प्रदर्शनकारी मुबारक के इस्तीफे से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications