कोझिकोड में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद
मुस्लियार यहां के लोकप्रिय सामाजिक, धर्मार्थ और शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख हैं। पिछले तीन सालों में इस संस्थान से देश भर के 30,000 से अधिक छात्रों ने शिक्षा ग्रहण की है।
दो साल पहले मरकजू चर्चा में उस समय आया जब कश्मीर के 100 से अधिक बच्चों का नामांकन यहां प्राथमिक शिक्षा के लिए हुआ।
मुस्लियार ने आईएएनएस को बताया कि देश की सबसे बड़ी मस्जिद के निर्माण की परियोजना अभी अपने प्रारंभिक स्तर पर है।
उन्होंने कहा, "देखिए, मस्जिद निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है और पैसा इकट्ठा करना मुख्य मुद्दा है। अभी मेरी इच्छा योजनाओं और अन्य ब्योरों की देने की नहीं है। उपयुक्त समय पर मैं सारे विवरण दूंगा। अभी मैं यह नहीं बता सकता कि इस परियोजना को कब शुरू किया जाएगा अथवा यह कब पूरी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications