इराक में कार विस्फोटों में 11 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से खबर दी कि एक बम का विस्फोट कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी से सम्बद्ध कुर्दिश सुरक्षा मुख्यालय के करीब हुआ।
एक मिनट बाद कुछ ही दूरी पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए दूसरा विस्फोट किया गया।
सूत्रों ने बताया कि तीसरा कार बम विस्फोट 500 मीटर की दूरी पर हुआ। यह विस्फोट भी पुलिस के गश्ती दल को निशाना बनाकर किया गया।
ज्ञात हो कि बगदाद के उत्तर में करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किरकुक में सबसे ज्यादा जातीय विभिन्नता है। यह तेल से समृद्ध क्षेत्र है जिस पर दावे को लेकर अरब, कुर्दिश और तुर्कमेन समुदायों में तनाव बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications