आरुषि हत्याकांड : तलवार दंपति को आदेश की प्रति का इंतजार

नई दिल्ली। बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड मामले में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश की प्रति मिलने का इंतजार है। आदेश की प्रति मिलने के बाद तलवार दंपति ऊपरी अदालत जाएंगे।

विशेष अदालत ने आरुषि की हत्या के लिए तलवार दंपति पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को आदेश दिया है।तलवार दंपति की वकील रेबका जॉन ने आईएएनएस को बताया, "हमें अभी अदालत के आदेश की प्रति नहीं मिली है। आदेश की प्रति मिलने के बाद हम इसे देखेंगे और उसके बाद ऊपरी अदालत जाएंगे। इसे एक दिन में नहीं किया जा सकता लेकिन निश्चित रूप से हम ऊपरी अदालत में जाएंगे।"

जॉन ने यह भी कहा कि गाजियाबाद की निचली अदालत के फैसले से तलवार दंपति स्तब्ध है। वे इस फैसले को निश्चित रूप से चुनौती देंगे।ज्ञात हो कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गत बुधवार को आरुषि की हत्या के लिए उसके माता पिता राजेश और नूपुर तलवार पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

अदालत ने साक्ष्यों को मिटाने के लिए भी तलवार दंपति पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।उल्लेखनीय है कि गत 16 मई 2008 को आरुषि (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या उसके नोएडा स्थित जलवायु विहार घर में हुई थी। उसकी हत्या का शक पहले तलवार दंपति के घरेलू नौकर हेमराज पर किया गया लेकिन एक दिन बाद उसका शव घर की छत से बरामद हुआ।

इसके बाद सीबीआई ने हत्या के संदेह में राजेश तलवार को गिरफ्तार किया लेकिन उनके खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+