मिराज को अत्याधुनिक बनाने के लिए करार शीघ्र : नाइक

बेंगलुरू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नाइक ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने 51 मिराज-200 लड़ाकू विमानों को अत्याधुनिक बनाने के लिए फ्रांस के साथ मार्च के अंत तक एक करार को अंतिम रूप देगा।

नाइक ने बताया कि दोनों देशों ने फ्रांस की कम्पनी डसाल्ट के ठेके की कीमत को लेकर उठे मतभेदों को दूर कर लिया है। कम्पनी को ठेका करीब दो अरब डॉलर में देने का अनुमान है।

येलाहंका वायु सेना ठिकाने पर नाइक ने पत्रकारों को बताया, "ठेके को लेकर कुछ कठिनाइयां थीं लेकिन अब इन्हें सुलझा लिया गया है और आपको शीघ्र ही परिणाम देखने को मिलेगा।"

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आर.के. शर्मा ने कहा, "दोनों देशों की बीच वार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। अंतिम रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेजी गई है और हमें उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ठेके पर अंतिम निर्णय हो जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि वायु सेना बहुपयोगी 51 मिराज-200 लड़ाकू विमानों के तीन स्क्वाड्रन का संचालन करती है। इन विमानों को वायु सेना में वर्ष 1987 में शामिल किया गया।

वायु सेना इन विमानों को अत्याधुनिक बनाकर इनका इस्तेमाल 20 अथवा उससे अधिक वर्षो के लिए करना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+