अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रांत के उप पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान अकताश ने बताया कि चारदराह जिले के प्रमुख अब्दुल वाहिद उमरखेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आत्मघाती हमलावर ने उमरखेल के कार्यालय परिसर में ही खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता महबूबउल्लाह सैयदी ने कहा कि इस आत्मघाती हमले में उमरखेल के अंगरक्षक के अलावा पांच नागरिकों की मौत हो गई।

वाहिद उमरखेल कई वर्षो तक चारदराह के गर्वनर रह चुके हैं और जिले में आतंकवाद निरोधी गतिविधियों में भी शामिल हो चुके थे।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इसमें जिला प्रमुख और पांच सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इलाके में तालिबान आतंकवादियों और अफगान तथा गठबंधन सेनाओं के बीच लड़ाई जारी है। सेना ने पिछले साल अक्टूबर महीने के अंत में इस इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+