जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : राहुल

लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करने की सलाह दी।

राहुल लखनऊ के बाहरी इलाके स्थित एक रिसॉर्ट में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनके हल के लिए संघर्ष करें।

कांग्रेस महासिचव ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर विकास के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की नसीहत दी, ताकि लोग खुद को पार्टी से जोड़ सकें।

ज्ञात हो कि एनएसयूआई के इस कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया था।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस महासचिव ने लखनऊ के आनंदी रिसॉर्ट में आयोजित एनएसयूआई के कार्यक्रम में शिरकत की और शाम को वह दिल्ली लौट गए।

उल्लेखनीय है कि राहुल इससे पहले मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पहुंचे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+