राजा व बलवा को 14 फरवरी तक सीबीआई हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक शाहिद बलवा को 14 फरवरी तक के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।
राजा को दो फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई का कहना है कि राजा ने कम्पनियों को बाजार दर से कम कीमत पर स्पेक्ट्रम आवंटित किया, जिससे राजकोष को भारी क्षति हुई है।
सीबीआई ने कहा है कि स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित तौर पर बलवा की कम्पनी स्वान टेलीकॉम की पैरवी की गई, जिस कारण राजकोष को 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications