एन.डी. तिवारी का होगा डीएनए परीक्षण

रोहित शेखर (31) का दावा है कि वह तिवारी का पुत्र है और उसका जन्म उसकी मां उज्ज्वला शर्मा और तिवारी के बीच कथित सम्बंधों के चलते हुआ।

अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे तिवारी ने पितृत्व सम्बंधी इस मुकदमे का विरोध किया था।

गौरतलब है कि यौन कदाचार का आरोप लगने पर पिछले वर्ष तिवारी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

युवक शेखर के दावे को खारिज करते हुए तिवारी ने कहा था कि उनका उज्ज्वला के साथ कभी शारीरिक सम्बंध नहीं रहा है, इसलिए उनके डीएनए परीक्षण की कोई जरूरत नहीं है। ज्ञात हो कि उज्ज्वला कांग्रेस कार्यकर्ता भी रही हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 23 दिसम्बर, 2010 को तिवारी का डीएनए परीक्षण कराने का आदेश दिया था, ताकि शेखर के दावे की सच्चाई का पता चल सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+