झारखण्ड में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर लोगों की लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की लगभग 12 कम्पनियों को तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टरों से मतदान केंद्रो की निगरानी की जा रही है।

खरसावा सीट के लिए सात उम्मदीवार चुनाव मैदान में हैं, जहां 1.54 लाख मतदाता उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतगणना 17 फरवरी को की जाएगी।

खरसावा सीट पर मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के उम्मीदवार कृष्णा गागाराय के बीच है। कृष्णा को कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है।

मुंडा को इस सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना होगा क्योंकि संविधान के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने के छह माह के भीतर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होती है।

गौरतलब है कि वर्ष 1995 में मुंडा खरसावा सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर विजयी हुए थे। वर्ष 2000 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंडा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वह वर्ष 2000 और 2005 में भी भाजपा के टिकट पर इस सीट से विजयी हो चुके हैं।

वर्ष 2009 में भाजपा के मंगल सिंह सॉय ने यह सीट जीती थी। सिंह ने मुंडा के लिए पिछले साल ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+