वांछित अपराधी मुठभेड़ में ढेर
शहर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने गोपाल उर्फ गुप्पन (30) को ढेर कर कर दिया। उस पर बीस हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि गोपाल और उसके साथी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान जैसे ही उन्हें रोका, चारों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोपाल मारा गया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।
सिंह ने कहा कि घटनास्थल से तीन तमंचे और कुछ कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल गोरखपुर का निवासी था..उसके फरार साथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications