अमेरिका का मिस्र को हुक्म देने से इंकार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम उन्हें निर्देशित करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।"
क्राउले ने यह टिप्पणी मिस्र के विदेश मंत्री अहमद अबुल घईत के उस बयान पर प्रतिक्रिया के दौरान की जिसमें घईत ने कहा कि मिस्र को संकट से निकालने की प्रक्रिया के बहाने अमेरिका मिस्र पर अपनी इच्छा थोप रहा है।
क्राउले ने कहा, "हमने कई बार कहा है कि वहां समस्या का समाधान और क्रमिक सत्ता हस्तांतरण मिस्र के अनुरूप होगा।"
मिस्र में 25 जनवरी से शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने समय-समय पर मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, तत्काल सत्ता परिवर्तन और फिर क्रमिक सत्ता परिवर्तन करने की मांग के बयान जारी किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications