शेयर बाजार में मिला-जुला रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक सेंसेक्स 10.52 अंक बढ़कर 17.603.29 अंक पर खुला। बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 25 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 6.60 अंक की गिरावट के साथ 5,246.05 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में रियल्टी, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। ऊर्जा, एफएमसीजी और बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांकों में हल्की मजबूती दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications