नए मॉडल स्कूलों में काम की गुणवत्ता को लेकर बिफरे बादल
चण्डीगढ़, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य में नए मॉडल स्कूलों के निर्माण को लेकर सामने आ रही अनियमितताओं को काफी गंभीरता से लिया है। बादल ने बुधवार को सभी 21 न्यू मॉडल स्कूलों में चल रहे कामकाज की जांच के आदेश दे दिए।
केंद्र सरकार की योजना के तहत पंजाब में 21 नए मॉडल स्कूलों के निर्माण का काम चल रहा है। बादल ने स्कूलों के निर्माण कार्य में सामने आ रही अनियमितताओं के लिए इससे सम्बंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
राज्य के स्कूल शिक्षा महानिदेशक कृष्ण कुमार ने स्कूलों के प्राचार्यो के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और स्कूलों के निर्माण में सामने आ रही अनियमितताओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।
बादल ने मुख्य सचिव डी.एस. गुरु को विशेष रूप से इस मामले को देखने और कड़े कदम उठाने का आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 21 नए मॉडल स्कूलों में से 12 के निर्माण का जिम्मा राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दिया गया है जबकि नौ स्कूलों का निर्माण पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पूडा) द्वारा किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications