गिफोर्डस की हालत में सुधार, बातचीत शुरू की
वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के एरीजोना गोलीबारी कांड में पिछले माह बुरी तरह से घायल हुई कांग्रेसी सांसद गैब्रिएल गिफोर्डस की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। गिफोर्डस ने सोमवार को पहली बार चिकित्सकों से बातचीत की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक वेबसाइट 'पोलिटीको डॉट काम' के अनुसार एरीजोना की होस्टन के एक अस्पताल में ईलाज करा रही कांग्रेसी सांसद ने सोमवार को अपने लिए ब्रेड की मांग की। उनकी हालत में तेजी से सुधार होता देख चिकित्सक भी काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि गिफोर्डस को एरीजोना के टूसान शहर में एक बंदूकधारी ने उस समय सिर में गोली मार दी थी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई थीं। इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications