प्रधानमंत्री से मिलेंगे उल्फा नेता
उल्फा के विदेश सचिव शशधर चौधरी ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुलाकात रचनात्मक रही।
उन्होंने कहा कि उल्फा राजनीतिक वार्ता के जरिए असम में समाधान चाहता है।
उल्फा के आठ शीर्ष नेता शांति वार्ता के लिए सरकार द्वारा जमानत पर रिहा किए गए हैं। उल्फा के प्रमुख परेश बरुआ ने कथित तौर पर शांति प्रक्रिया की कवायद को खारिज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications