शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 130 अंक गिरा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129.73 अंक गिरकर 17,463.04 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,636.88 अंक का उच्च और 17,362.59 अंक का निचला स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 7.05 अंक गिरकर 6,292.18 और स्मॉलकैप सूचकांक 66.17 अंक गिरकर 7,585.65 पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 27.75 अंक गिरकर 5,225.80 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,272.60 अंक का उच्च और 5,196.80 अंक का निचला स्तर छुआ।
बीएसई पर प्रौद्योगिकी (-1.54 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-1.53 प्रतिशत) और रियल्टी (-1.03 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स (0.83 प्रतिशत), ऊर्जा (0.82 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.58 प्रतिशत) सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (9.45 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (5.25 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (2.37 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। वहीं एसबीआई (-3.64 प्रतिशत), भारती एयरटेल (-2.80 प्रतिशत) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.53 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications