सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129.73 अंक गिरकर 17,463.04 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 7.05 अंक गिरकर 6,292.18 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 66.17 अंक गिरकर 7,585.65 अंक पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 27.75 अंक गिरकर 5,225.80 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और रियल्टी सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स, ऊर्जा और हेल्थकेयर सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications