खाद्य महंगाई दर 4 प्रतिशत घटी, कुछ राहत

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को महंगाई दर के यह आंकड़े जारी किए। इससे पहले 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में खाद्य महंगाई दर 17.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह में दालों की कीमतें पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले 8.63 प्रतिशत कम हुई हैं जबकि आलू की कीमत 8.87 प्रतिशत और गेहूं की कीमत 3.58 प्रतिशत घटी है।
इस सप्ताह प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 16.24 प्रतिशत रही है जो कि इससे पहले के सप्ताह में 18.44 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस सप्ताह प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट शामिल नहीं हुई है। इस सप्ताह प्याज की कीमत पिछले साल के मुकाबले 78.64 प्रतिशत और फलों की कीमतें 10.46 प्रतिशत ज्यादा रही थीं। पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले विभिन्न खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
प्याज: 78.64 प्रतिशत
सब्जियां: 44.34 प्रतिशत
फल: 10.46
आलू: (-)8.87 प्रतिशत
दूध: 11.66 प्रतिशत
अंडा, मास, मछली: 17.06 प्रतिशत
मोटे अनाज: 1.35 प्रतिशत
चावल: 2.48 प्रतिशत
गेहूं: (-) 3.58 प्रतिशत
दालें: (-) 8.63 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications