आइसलैंड में राख के एक और ज्वालामुखी की चेतावनी
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक आइसलैंड के दूसरे सबसे बड़े ज्वालामुखी बरदरबंगा के आसपास के इलाकों में भूकंप क्षेत्र बनने के बाद नए ज्वालामुखी विस्फोट के खतरे की पहचान की गई है।
आइसलैंड विश्वविद्यालय में भूभौतिकी विषय के प्रोफेसर पाल इनरसन के मुताबिक बरदरबंगा के आसपास के इलाके की जमीन में सक्रियता बढ़ने के लक्षण दिख रहे हैं जो कि चिंता का विषय है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2010 में आइजलैंड में इजाफ्जालाजोकुल के नजदीक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। विस्फोट के दौरान आकाश में धूल और राख का गुबार उठने पर हजारों विमान उड़ान नहीं भर सके थे।
इनरसन ने देश के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल 'आरसी:वी' को बताया कि इलाके में भूकंपमापी उपकरणों की कमी के चलते यह बताना बहुत मुश्किल है कि वर्तमान में भूमि में हो रहे बदलावों के परिणाम कितने घातक होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications