मिस्र की जेलों से कैदियों के साथ अलकायदा आतंकी फरार
ये कैदी राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर काहिरा में विरोध प्रदर्शनों के दौरान बनी अव्यवस्था की स्थिति का फायदा उठाकर भाग निकले थे।
सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक सुलेमान ने कहा कि भगोड़े अपराधियों में 'जेहादी संगठनों' के लोग भी शामिल है और इन अपराधियों ने अपनी मानसिकता नहीं बदली थी।
सुलेमान ने पत्रकारों से कहा, "यह गंभीर मामला है। हमें उन्हें वापस जेल भेजने के लिए सभी प्रयास करने होंगे।"
हजारों प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर आने के बाद मिस्र की जेलों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गायब हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था भंग होने से हजारों कैदी जेलों से भाग गए थे। भगोड़ों में आतंकी समूह हिजबुल्ला के सदस्य भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications