चीन में वेबसाइट पर भ्रष्ट न्यायिक अधिकारियों की जानकारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यहां सभी प्रांतीय अदालतों को देश की सर्वोच्च अदालत की वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। भ्रष्ट जजों और न्याय प्रणाली के अन्य भ्रष्ट अधिकारियों के सम्बंध में लोगों से सूचनाएं प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को शुरू किया गया है।
लोगों द्वारा दी गई सूचनाओं पर यदि कोई कार्रवाई होती है तो वे इन कार्रवाईयों को भी देख सकेंगे।
चीन के सुप्रीम पीपल्स कोर्ट (एसपीएस) ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, "यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें लोगों द्वारा की गई निगरानी का स्वागत होगा और न्यायप्रणाली में भ्रष्टाचार से निपटा जाएगा।"
एपीसी की वेबसाइट 'जुबाओ डॉट कोर्ट डॉट जीओवी डॉट सीएन' की मई 2009 में शुरुआत होने के बाद सभी प्रांतीय अदालतों ने भी इस तरह की वेबसाइट्स शुरू की थीं, जिन्हें एसपीसी वेबसाइट से जोड़ा गया।
अदालतों का अनुशासन विभाग इन सूचनाओं पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई करेगा और अपनी ऑनलाइन प्रतिक्रिया जाहिर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications