हवालात में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
घटना शहर के किदवईनगर थाने की है, जहां करीब 25 वर्षीय सनी कुमार ने गुरुवार को पुलिस हवालात में ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। उसे मोटरसाइकिलों की चोरी के आरोप में बुधवार को पुलिस ने पकड़ा था।
सनी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे मोटरसाइकिलों की चोरी के झूठे आरोप में पकड़ा और हवालात में बुरी तरह से पिटाई की। पुलिस के उत्पीड़न से झुब्ध होकर सनी ने अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सनी से मिलने नहीं दिया।
कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक हीरा सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि लॉक-अप के अंदर सनी ब्लेड पाने में कैसे सफल रहा।
सिंह के मुताबिक सनी की गले में गंभीर जख्म हैं। उसे शहर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के जूही इलाके का रहने वाला सनी पेशे से एक ऑटो मैकेनिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications