महिला ने वहशी तांत्रिक का गुप्तांग काटा

पुलिस के मुताबिक गुन्नौर थाने के देवगांव में रहने वाली चंदा (काल्पनिक नाम) की महिला की बेटी गूंगी बहरी है। महिला ने बेटी के इलाज के लिए एक तांत्रिक भरत राम का सहारा लिया। भरत राम ने चंदा की बेटी को तंत्र से ठीक करने का भरोसा दिलाया। भरत ने इस दौरान महिला से अनैतिक सम्बंध स्थापित करने का दबाव डाला और कहा कि ऐसा होने पर ही बच्ची स्वस्थ्य होगी।

चंदा का कहना है कि भरत ने उससे अनैतिक संबंध स्थापित करने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया मगर जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने सब्जी काटने वाली चाकू से भरत का गुप्तांग काट दिया। वहीं भरत का कहना है कि उसने महिला से कोई जोर जबरदस्ती नहीं की, यह तो उसके साथ साजिश हुआ है। भरत को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निश्चल झारिया ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भरत के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है, वहीं महिला के पति व भांजे पर गुप्तांग काटने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+