गैरकानूनी तरीके से रहने वाली कोलम्बियाई महिला गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कोलम्बियाई नागरिक सिसिरिया हनोई गैरकानूनी तरीके से मुंगेर में रह रही थी। उसकी वीजा अवधि 13 मई, 2004 को ही समाप्त हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसे गैरकानूनी तरीके से यहां रहने के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।"
पुलिस के मुताबिक हनोई योग सीखने के लिए 2001 में मुंगेर आई थी। जिले के योग विश्वविद्यालय में हजारों विदेशी नागरिक आते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications