सर्वोच्च न्यायालय ने पूछा, कहां हैं हसन अली
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर की खंडपीठ ने महाधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम से अली कहां है, इस सम्बंध में जानकारी देने के लिए कहा।
सुब्रह्मण्यम ने अदालत को बताया कि अली भारत में ही है और वह देश छोड़कर बाहर न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार इस दिशा में पूरी सावधानी बरत रही है। सुब्रह्मण्यम के इस बयान के बाद मामले को स्थगित कर दिया गया।
गौरतलब है कि प्रख्यात विधिवेत्ता राम जेठमलानी की विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए सरकार को निर्देश दिए जाने सम्बंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह सवाल उठाया था। मामले में अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications