अपराध रोकने के लिए कानून में संशोधन हो: सुषमा
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर गुरुवार को स्वराज ने लिखा, "बलात्कार और हत्या के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है इन अपराधों पर नियंत्रण के लिए कानून में संशोधन की जरूरत है। बलात्कार और हत्या एवं अपहरण और हत्या के मामलों को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' अपराधों की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए ताकि अपराधियों को मौत की सजा दी जा सके।"
स्वराज ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक केवल 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामलों में ही फांसी की सजा दी जा सकती है इसलिए बलात्कार और हत्या के मामलों को इस श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए ताकि अपराधियों को फांसी दी जा सके। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली अपराधों की राजधानी बन चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications