कश्मीर में ठिठुरन बरकरार, सबसे सर्द रहा गुलमर्ग
श्रीनगर। कश्मीर में अब भी सर्दी की ठिठुरन बरकरार है। गुलमर्ग के लिए गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वैसे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को खुला हुआ है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में 1.4 डिग्री व जम्मू में 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने बताया, "अगले 24 घंटों में (शुक्रवार तक) घाटी के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने की सम्भावना है।"
इस बीच यहां अधिकारियों ने जानकारी दी कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया है। यह 300 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग घाटी को शेष देश से जोड़ने वाला अकेला सड़क मार्ग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications