क्रिकेट विश्व कप : धौनी कार्यक्रम से खुश पर प्रवीण की कमी खलेगी (लीड-1)
धौनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "विश्व कप कार्यक्रम को पूरी तरह से सही बना पाना बहुत मुश्किल है। टूर्नामेंट का कार्यक्रम या तो बहुत लम्बा होगा या बहुत छोटा।"
उन्होंने कहा, "मैं कार्यक्रम से खुश हूं। इससे हमें छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का समय मिलेगा।" धौनी ने 45 दिन तक चलने वाले विश्व कप के लिए अपनी टीम के तैयारी कैम्प के दूसरे दिन यह बात कही। ढाका में 19 फरवरी को भारत व बांग्लादेश के बीच मैच के साथ विश्व कप की शुरुआत होगी। भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका इसकी मेजबानी करेंगे।
इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने विश्व कप कार्यक्रम की आलोचना की थी। उन्होंने उनकी टीम द्वारा खेले जाने वाले मैचों में छह दिन के अंतराल पर सवाल उठाया था।
धौनी ने कहा कि उनकी टीम को कुहनी की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाद प्रवीण कुमार की कमी खलेगी। प्रवीण के स्थान पर शांताकुमारन श्रीसंत को लिया गया है।
धौनी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व कप में प्रवीण नहीं होंगे। वह अच्छे क्रिकेटर हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।"
उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ क्रिकेटरों को छोटी-मोटी शिकायतें हैं लेकिन कोई गम्भीर परेशानी नहीं है। भारतीय टीम यहां आस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications