बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गनला स्वामी गांव की है, जहां विनोद कुमार(20) ने कथित रूप से आठ वर्षीय नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक खेत से बरामद किया गया था।
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी भगवान सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसे आज दबिश देकर पास के गांव से पकड़ा गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 302 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications